दुर्ग में पदस्थ रहते किया था कारनामा,,अब कोरिया में दोहराया वही घटना
बैकुंठपुर कोरिया – कोरिया जिले में वन विभाग से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना में महिला कर्मचारी को डीएफओ चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी ने इसलिए एक स्थान से दूसरे स्थान पदस्थ कर दिया। क्यों कि महिला कर्मचारी ने उक्त डीएफओ के द्वारा कहे गए कार्यों को नहीं किया । जो कार्य महिला कर्मचारी के पदीय दायित्वों से पृथक था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया वन मंडल में पदस्थ बेहद विवादित और बदतमीजी का आदि अफसर डीएफओ चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी का फिर से एक कारनामा सामने आया है। बता दें कि जबसे इन्हें डिविजन मिला है । तबसे से इनकी कार्यशैली हमेशा विवादों में ही रही है। पहली पोस्टिंग दुर्ग वन मंडल में हुई थी।जहां पर इन्होंने एक महिला कर्मचारी के रंग रूप को लेकर बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषाओं का उपयोग किया था। और सुर्खियों में थे। बता दें कि इस घटना को लेकर उच्च अफसर और वन विभाग के राजधानी बैठे नुमाइंदों ने उस वक्त भी कोई संज्ञान नहीं लिया था। जबकि पूरे दुर्ग वन मंडल महकमे में इसकी जोरदार भर्त्सना हुई थी। और जिसके चलते डीएफओ परदेशी के ऐसे मनमानियों को बल ही नहीं बल्कि पूरा प्रोत्साहन मिलता रहा । जिसका नतीजा यह निकला कि डीएफओ परदेशी ने एक बार पुनः कोरिया वन मंडल में पदस्थ महिला कर्मचारी से उसके इच्छाओं के विपरीत कार्य करने का दबाव बनाया । जिसके बाद महिला द्वारा ऐसे कार्यों को करने से इंकार करने पर। डीएफओ परदेशी ने उस महिला से अभद्र भाषा का उपयोग किया और उसे पदस्थ स्थान से अन्यत्र पदस्थ कर दिया। जिससे बीते महीने भर से महिला कर्मचारी को उसके कार्यों में दिक्कत आ रही है। और वह काफी प्रताड़ित दुखी महसूस कर रही है। सूत्रों की माने तो इस मामले पर कोरिया जिले के भाजपा महिला नेताओं ने जोरदार एक्शन लिया है। जिसके बाद इस घटना की शिकायत राज्य महिला आयोग तक पहुंची है।












Leave a Reply